Jharkhand

कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह की अगुआई में बेस पंचायत के जारा टोला डुबकिया में 25केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया।

Share
Share
Khabar365news

कटकमदाग, 20 जून 2024: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह के प्रयासों से कटकमदाग प्रखंड के बेस पंचायत के जारा टोला डुबकिया में 25केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया गया। इस पहल से क्षेत्र के ग्रामीणों को अंधेरे से मुक्ति मिलेगी, जो कई दिनों से बिजली की समस्या से जूझ रहे थे।

बेस पंचायत के जारा टोला डुबकिया क्षेत्र में लगातार हाथियों का आना-जाना बना रहता था, जिससे जंगली इलाका होने के कारण अंधेरे में आने-जाने में ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस ट्रांसफार्मर की स्थापना से न केवल बिजली की समस्या का समाधान होगा, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी ग्रामीणों को राहत प्राप्त होगा।

ग्रामीणों ने श्री मुन्ना सिंह जी का आभार व्यक्त किया और उनके इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से उनकी दैनिक जीवन की कठिनाइयाँ काफी हद तक कम होंगी।

मुन्ना जी ने आश्वासन दिया कि वह क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और जनता के हित में कार्य करते रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पलामू में होली से पहले उत्पाद विभाग ने 4000 लीटर अवैध शराब किया जब्त

Khabar365newsझारखंड स्थित पलामू जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने होली से...