BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड विस में आयुष चिकित्सा संकट पर हंगामा, मंत्री बोले- जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

Share
Share
Khabar365news

रांची : झारखंड विधानसभा के सत्र में स्वास्थ्य सेवाओं, खासकर आयुष चिकित्सा (आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी) की बदहाली पर सख्त चर्चा हुई। विधायक सीपी सिंह ने सवाल उठाया कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए जो वादे किए थे, उनका क्या हाल है।

670 पदों में सिर्फ 48 डॉक्टर काम कर रहे
सीपी सिंह ने सदन में आंकड़े पेश करते हुए कहा कि राज्य में स्वीकृत 670 आयुष पदों के मुकाबले सिर्फ 48 डॉक्टर ही काम कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब 2022 में ही JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग) को आवेदन भेजा जा चुका था, तो तीन साल बाद भी बहाली क्यों नहीं हुई।

सीपी सिंह का तंज : “एक दाने से पता चलता है पूरे पतीले का हाल”
सीपी सिंह ने तंज कसते हुए कहा, “चावल के एक दाने को देखकर ही पूरे पतीले का पता चल जाता है। अगर सरकार की मंशा साफ है, तो जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने में इतनी देरी क्यों हो रही है।” इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब दिया कि मार्च में बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

मंत्री ने स्वीकार की चिकित्सकों और फैकल्टी की कमी
स्वास्थ्य मंत्री ने माना कि राज्य में चिकित्सक और फैकल्टी की कमी है। उन्होंने बताया कि जेपीएससी के साथ वार्ता हो चुकी है और 5, 6 और 7 मार्च को आयुष चिकित्सकों की बहाली के लिए विज्ञापन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

होम्योपैथी को बढ़ावा : नई मेडिकल यूनिवर्सिटी
मंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य में होम्योपैथी को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही एक होम्योपैथी मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। इससे होम्योपैथी की पढ़ाई और डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया की बड़ी कार्रवाई

Khabar365newsआरपीएफ राची के कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ सतर्कतापूर्वक अपनी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

शाम 5 बजे थमेगा नगर निकाय चुनाव प्रचार, घर-घर संपर्क जारी

Khabar365newsराज्य में नगर निकाय चुनाव का प्रचार आज शनिवार शाम 5 बजे...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में JMM नेता राकेश महतो की हत्या, अधजला शव मिला; सड़क जाम

Khabar365newsगिरिडीह// पूर्व गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष सह- झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) के...