CrimeJharkhandRamgarh

उरीमारी पुलिस ने टीपीसी संगठन के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के सीमावर्ती उरीमारी पुलिस ने टीपीसी संगठन के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें रामगढ़ जिले के बरका सयाल क्षेत्र उरीमारी न्यू बिरसा प्रोजेक्ट में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा एक पेलोडर में आग लगाई गयी थी एवं दूसरे पेलोडर को आग लगाकर क्षतिग्रस्त कर तीन हाइवा का सीस तोड़ने की घटना कारित की गई और टीपीसी नाम से एक पर्चा फेंका गया, जिसमे लिखा पाया गया कि ट्रांसपोर्ट मालिक जबतक संगठन से मैनेज नहीं कर लेते है तबतक सभी अपने काम को बंद रखेंगें। उक्त संबंध में उरीमारी ओपी में एफआईआर दर्ज किया गया था,उक्त घटना पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा गंभिरता से लेते हुये काण्ड का उद्भेदन हेतु थाना प्रभारी, उरीमारी को आवश्यक दिशा-निदेश दिया गया। तत्पश्चात दिनांक 27.03.2025 को अधोहस्ताक्षरी को गुप्त सूचना मिली की देवगड पुलिया के निचे बालू घाट के पास टी०पी०सी० के कुछ क्रियवादी सदस्य ट्रेक्टर से पैसा के अवैध वसूली कर रहें है। तत्पशचात उक्त सूचना का सत्यापन हेतू पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी उरीमारी को भेजी गयी। सूचना का सत्यापनोंपरांत एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसने अपना नाम राजन गंझू उम्र करीब 35 वर्ष पिता-सुरज गंझू सा०- बुण्डू थाना केरेडारी जिला हजारीबाग बताया । उक्त पकड़ाये व्यक्ति से कडाई से पूछ-ताछ करने पर इसके द्वारा बताया गया कि दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप जी इसका फुफेरा भाई है एवं दिनाक 19.03.25 को न्यू बिरसा प्रोजेक्ट, उरीमारी में जो हाईवा में आग लगी थी उक्त घटना में ये शामील थें एवं इसके अतिरिक्त टी०पी०सी० के 05-06 क्रियवादी सदस्य का भी नाम बताया गया है। जो उक्त घटना में शामिल हैं।

दिनांक 19.03.25 को टी०पी०सी० के 05-06 क्रियवादी सदस्य करीब 09.00 बजे रात

में ग्राम देवगढ़ में प्लान बनाये कि आज रात में उरिमारी क्षेत्र अंतर्गत कम्पनी में गोली चलाना है और गाडी जलाना है। दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप जी स्प्राईड के बोतल में पेट्रोल, तीन पिस्टल और एक कट्टा दिया। ये सभी लोग उरीमारी के लिए पल्सर मोटरसाईकिल JH01BS 7398 निकलें। मोटरसाईकिल में ही झोला में पेट्रोल था। ये सभी घटनास्थल के कुछ दूर पर ही मोटरसाईकिल को रखे और पैदल ही न्यू बिरसा प्रोजेक्ट स्थित कोयला डिपो तक गये और करीब 04-05 राजेंड गोली फायर किया तब ये सभी डिपो में खडे हाईवा का सिसा को लाठी से मारकर फोड दिये तथा खडे जेसीची पेलोडर मशीन में पेट्रोल छिडकर पेलोडर में आग लगा दिये। इसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त निम्न सामान बरामद की गयी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...