BiharPatna

दिन में करता था BPSC की तैयारी, रात होते ही शराब की डिलीवरी

Share
Share
Khabar365news

छपरा में जहरीली शराब कांड के बाद बिहार सरकार की किरकिरी हो रही है. ऐसे में एक मामले का खुलासा हुआ है जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

पटना। पटना में किताबों के बीच शराब रख कर होम डिलीवरी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. दिन में पटना के कोचिंग में बीपीएससी की तैयारी और रात में शराब की होम डिलीवरी देने वाले छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. छपरा में जहरील शराब कांड के बाद जब पुलिस सक्रिय हुई तो सोनपुर से वैशाली लाकर ये गिरोह शराब बेचने लगा. स्कूटी के साथ पढ़ाई वाले बैग में रखा 25 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद हुआ है. बता दें कि कई अन्य छात्र भी इसमें शामिल हैं जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है. छपरा में जहरीली शराब कांड में दर्जनों लोगों की मौत के बाद पुलिस विभाग खास तौर से चौकसी बरत रही है. ऐसे में सारण जिले में शराब के धंधे में लिप्त धंधेबाज वैशाली जिले का रुख कर रहे हैं. इन धंधेबाजों में पढ़ाई लिखाई करने वाले छात्रों का गिरोह भी शामिल है. हाजीपुर में उत्पाद विभाग ने खुलासा करते हुए शराब से जुड़े एक ऐसे गिरोह का उद्भेदन किया है जो पढ़ाई के साथ साथ शराब की तस्करी में लिप्त था. उत्पाद विभाग की टीम ने जब गुप्त सूचना पर हाजीपुर शहर के जौहरी बाजार रोड से स्कूटी सवार एक युवक को पकड़ा तो होम डिलीवरी करने वाले एक ऐसे गिरोह का खुलासा हुआ जो पढ़ाई की आड़ में शराब का कारोबार करता था.

पकड़े गए युवक का नाम आशुतोष राज है, जो सोनपुर का रहनेवाला है जिसे उत्पाद विभाग की टीम ने 25 पीस टेट्रा पैक शराब से साथ पकड़ा है जो एक बैग में रखकर स्कूटी से हाजीपुर डिलीवरी देने आया था. उत्पाद इंस्पेक्टर अजित कुमार ने बताया कि इसके अलावे कुछ छात्र है जो पढ़ाई के साथ साथ किताबों के बीच बैग में शराब रखकर होम डिलीवरी करते है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक पटना के बोरिंग रोड स्थित एक आईएएस कोचिंग संस्थान में बीपीएससी की तैयारी करता है साथ ही शराब की डिलीवरी का भी काम करता है. हालांकि गिरफ्तार युवक ने उत्पाद विभाग की टीम को बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह कुछ दोस्तों के कहने पर इस धंधे में आया उत्पाद विभाग की टीम उसे जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बांका थाने में मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची बच्ची

Khabar365newsबिहार स्थित बांका टाउन थाना में एक 11 वर्षीय बच्ची ने सोमवार...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बिहार में 25 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, खातों में 2,500 करोड़ ट्रां

Khabar365newsबिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और...

BiharBreakingPatnaबिहारब्रेकिंग

शादी का कार्ड बांटने निकले दो भाईयों को पटना में दिनदहाड़े मारी गोलियां 

Khabar365newsपटना स्थित रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक के निकट शादी...