BreakingjamshedpurJharkhand

ट्यूशन विवाद को लेकर सैलून में तोड़फोड़, महिलाओं से भी दुर्व्यवहार; दो थानों की पुलिस जांच में जुटी

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर के साकची कालीमाटी रोड पर सोमवार शाम ट्यूशन में बच्चों के मामूली झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते मामला दो पक्षों के बीच मारपीट में बदल गया। जिसके बाद साकची कालीमाटी रोड रणभूमि बन गया। बच्चों के ट्यूशन विवाद से शुरू हुआ मामला मारपीट, हंगामा और तोड़फोड़ तक जा पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, एक महिला ट्यूशन टीचर के यहां पढ़ने वाले दो बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद एक बच्चे ने अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी। फिर क्या था, शाम करीब छह बजे दर्जनों युवक लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर ट्यूशन सेंटर के बाहर पहुंच गये। ट्यूशन की छुट्टी होते ही उन्होंने हमला बोल दिया। अफरा-तफरी के बीच स्थानीय लोगों और डीसी लाउंज के मालिक दिलीप ने जब विरोध किया, तो उपद्रवियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में धमां राव और मोंटी अग्रवाल घायल हो गये। मोंटी का आरोप है कि हमलावरों ने इनपर इंजेक्शन से वार तक किया।

महिलाओं से दुर्व्यवहार, सड़क पर तांडव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़ा रोकने की कोशिश में जुटे लोगों पर हरवे-हथियार से हमला किया गया और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। स्थानीय लोगों ने जवाबी कार्रवाई में हमलावरों को खदेड़ा, जिसके दौरान दो उपद्रवी भी घायल हो गये। सूचना मिलते ही साकची पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। दोनों पक्षों को वार्ता के लिए थाने बुलाया गया, लेकिन वहां भी झगड़ा फिर से भड़क उठा।

बिष्टुपुर तक पहुंचा बवाल, डीसी लाउंज सैलून में तोड़फोड़
घटना यहीं खत्म नहीं हुई। जब पुलिस साकची थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश कर रही थी, उसी वक्त कुछ हमलावर बिष्टुपुर के रामदास भट्टा स्थित डीसी लाउंज सैलून में जा पहुंचे। तीन बाइक सवार युवक रॉड लेकर अंदर घुसे और ताबड़तोड़ तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुर्सियां, शीशे, उपकरण सब कुछ चकनाचूर कर दिया। मौके पर मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों से भी बदसलूकी की गई।
सैलून के मालिक दिलीप ने बताया कि साकची में ट्यूशन विवाद में शामिल एक बच्चा उनके घर के पास पढ़ता है। उसी विवाद की आग ने अब उनके सैलून को राख कर दिया है। घटना के बाद बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। फिलहाल साकची और बिष्टुपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...