BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में आज यानि मंगलवार की सुबह धनबाद पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अपराधी भानु मांझी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के अपराधी राजगंज में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला हैं। इस सूचना के आधार पर एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पुलिस टीम का गठन किया और टीम को राजगंज भेजा गया।

लेकिन जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की ओर से हुई गोलीबारी के जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से चली गोली में अपराधी भानु मांझी को गोली लगी और वह घायल हो गया।

जिसके बाद एसएसपी समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस इस मुठभेड़ के संबंध में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि प्रिंस खान गिरोह धनबाद में रंगदारी और आपराधिक घटनाओं को लेकर लगातार सक्रिय रहा है, जिसके खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingDelhiJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंगरांची

24 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद, जानें RBI का नियम

Khabar365newsनई दिल्ली: देशभर में आज, 24 अक्टूबर 2026 को बैंक शाखाएं बंद...

ActiveBiharBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के दोनों ओर बनेगी सड़क,

Khabar365newsगोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के दोनों किनारों पर...

ActiveBiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंगरांची

बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Khabar365newsपटना: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम का असर बिहार...