HazaribaghJharkhand

इंडियाज गोल्डन स्टार आइकॉन अवार्ड-2025 में वीरा पुस्तक के लेखक मनीष कुमार सम्मानित

Share
Share
Khabar365news

रांची। रांची के एक होटल में सोमवार को इंडियाज गोल्डन स्टार आइकॉन अवार्ड-2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंबई की टीवी सीरियल एक्ट्रेस सुजीता डे ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दर्जनों लोगों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में ‘वीरा’ पुस्तक के लेखक मनीष कुमार भी शामिल रहे।

हाल ही में उनकी पुस्तक ‘वीरा’ का लोकार्पण किया गया था, जिसे पाठकों से सराहना मिल रही है। मनीष कुमार ने बताया कि आज के युवा स्कूल और कॉलेजों में टॉप करते हैं, लेकिन असल जिंदगी में तनाव, अवसाद और असफलता से जूझते हैं। कई बार वे डिप्रेशन में चले जाते हैं या सुसाइड की कोशिश तक कर बैठते हैं। मेरा मानना है कि असली सफलता बाहरी नहीं, बल्कि अंदरुनी होती है।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी पुस्तक ‘वीरा’ के माध्यम से वे यही संदेश देना चाहते हैं कि जीवन में सच्ची सफलता आत्मिक शांति और मानसिक मजबूती से मिलती है, न कि केवल अंकों या पदों से। कार्यक्रम में साहित्य, समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पत्रकारिता और कला के क्षेत्र से जुड़े कई लोगों को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस पुरस्कार का उद्देश्य समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले लोगों को मंच देना और प्रेरणा के रूप में आगे लाना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...