BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आनंदपुर वन प्रक्षेत्र में हाथियों से प्रभावित ग्रामीणों को मिली राहत राशि

Share
Share
Khabar365news

पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत हाथियों से प्रभावित ग्रामीणों को गुरुवार को जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के आवासीय परिसर में राहत राशि प्रदान की गयी। जहां सिरका, कोलपोटका एवं बरंगा गांव के कुल 11 प्रभावित ग्रामीणों के बीच राहत राशि वितरित की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत आनंदपुर वन प्रक्षेत्र के वनपाल संतोष मरांडी द्वारा विधायक सोनाराम सिंकु का स्वागत करने के साथ हुई। इस दौरान बरंगा निवासी मृतक लखन मुंडा के पुत्र गोविंद मुंडा को हाथी के हमले में मृत्यु होने पर 3 लाख 80 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गयी।

हाथी सबसे बुद्धिमान जानवरों में से एक

इसके अलावा हाथियों द्वारा फसल नुकसान से प्रभावित 9 ग्रामीणों तथा एक घर क्षतिग्रस्त होने वाले एक ग्रामीण को भी सहायता राशि दी गयी। मौके पर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि जंगल के सभी जीव-जंतु हमारे पर्यावरण का हिस्सा हैं और हाथी सबसे बुद्धिमान जानवरों में से एक माना जाता है। उन्होंने लोगों से जंगली जानवरों के प्रति विरोध की भावना नहीं रखने की अपील की। साथ ही कहा कि जंगली जानवरों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत वन विभाग कार्यालय में सूचना दें, ताकि वनकर्मी समाधान कर सकें। इस कार्यक्रम में प्रभारी वनपाल मनोहरपुर फॉरेस्ट देशमुख तियु, सूरज बड़ाइक, हाथी मित्र पोथे राम हांसदा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...