BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Share
Share
Khabar365news

प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दक्षिण बहाल पंचायत के नवाडीह गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने जनगणना मैपिंग में हुई गंभीर अनियमितता के खिलाफ एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को मांग पत्र सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और सही पंचायत में पुनः मैपिंग कराने की मांग की है। स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत के बाद भी समाधान न होने से नाराज ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का मूड बना लिया है।

क्या है मामला ?
ग्रामीणों का आरोप है कि नवाडीह गांव में वर्ष 2026 से चल रहे जनगणना मैपिंग कार्य में गंभीर अनियमितता बरती गई है। मांग पत्र में बताया गया कि मौजा नवाडीह की मैपिंग संख्या 0009 के खाता संख्या 0226 को करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में दर्ज कर दिया गया, जबकि यह क्षेत्र जामताड़ा प्रखंड की दक्षिण बहाल पंचायत के अंतर्गत आता है। इस गलती के कारण गांव के 70 प्रतिशत से अधिक लोगों का नाम गलत पंचायत में दर्ज हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि इस त्रुटि का सीधा असर आम लोगों की सरकारी पहचान और योजनाओं पर पड़ सकता है। लोगों को राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, जाति-आय प्रमाण पत्र, वोटर सूची और अन्य सरकारी कार्यों में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि मैपिंग कार्य में लगे कर्मियों और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। 

आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा प्रखंड कार्यालय
प्रखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद की। ग्रामीणों ने बीडीओ से मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर जल्द से जल्द सही पंचायत में पुनः मैपिंग कराई जाए। साथ ही दोषी कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण,  और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा,

Khabar365newsगुमला जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में अधूरी सड़क से स्कूली बच्चे और मरीज परेशान

Khabar365newsगुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत हेसागुटु कल्हुटोली गांव में अधूरी सड़क...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : DC आलोक कुमार सख्त अवैध बालू खनन पर लगाएं रोक

Khabar365newsसमाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त (DC) आलोक कुमार की अध्यक्षता में एक...