BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

गंगा नदी में समाई महिला, शव की तलाश में घंटों से जूझ रहे ग्रामीण

Share
Share
Khabar365news

बिहार के वैशाली ज़िले में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सहदेई प्रखंड के गनियारी इलाके में सुबह की सैर पर निकली एक महिला गंगा नदी में डूब गई। महिला की तलाश में नाव लेकर उतरे आधा दर्जन स्थानीय लोग भी तेज़ धारा में फँस गए। हालाँकि, समय रहते SDRF की टीम ने पहुँचकर सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया।

घटना के अनुसार, देसरी प्रखंड के भिखनपुरा वार्ड संख्या-3 निवासी अरुण महतो की पत्नी शिला देवी रोज़ की तरह सुबह टहलने निकली थीं। टहलते-टहलते वह गंगा नदी के उस हिस्से तक पहुँच गईं, जहाँ कई दिनों से तेज़ कटाव हो रहा है। अचानक ज़मीन धंस गई और शिला देवी तेज़ धारा में समा गईं।

स्थानीय लोग तुरंत नाव लेकर उनकी तलाश में उतरे, लेकिन तेज़ बहाव के कारण वे खुद फँस गए। गनीमत रही कि SDRF की टीम ने मौके पर पहुँचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

फिलहाल, SDRF की टीम लगातार शिला देवी के शव की तलाश कर रही है। लेकिन गंगा का तेज़ बहाव रेस्क्यू अभियान में बड़ी चुनौती बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

पुलिस ने बताया कि महिला के डूबने की पुष्टि हो चुकी है और शव की तलाश जारी है। साथ ही पूरे मामले की जाँच की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...