JharkhandLohardaga

वार्ड पार्षद प्रत्याशी अविनाश कौर ने वार्ड संख्या 8 पर जनसंपर्क अभियान चलाकर मांगा समर्थन!

Share
Share
Khabar365news

वार्ड 8 में अविनाश कौर ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थन, विकास जारी रखने का किया वादा!

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा : नगर परिषद चुनाव को लेकर शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड संख्या 8 से चुनाव चिन्ह बेबी वॉकर और क्रम संख्या 2 की प्रत्याशी अविनाश कौर ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। अविनाश कौर ने मतदाताओं से कहा कि वार्ड संख्या 8 को भ्रष्टाचार मुक्त और विकासशील वार्ड बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया गया है।

यहां की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है और नगर परिषद में वार्डवासियों की आवाज मजबूती से उठाई जाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि एक बार फिर जनता का समर्थन मिलने पर विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वार्ड में जलापूर्ति योजना को लेकर डीपीआर पास हो चुका है और कार्य भी शुरू हो गया है। आने वाले कुछ महीनों में जलापूर्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

अविनाश कौर ने कहा कि वह वार्ड की बेटी, बहू और बहन के रूप में जनता का आशीर्वाद मांगने आई हैं और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में महिला समर्थक भी मौजूद थीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandRamgarh

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा के सफल एवं कदाचार मुक्त आयोजन हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

Khabar365newsरामगढ़ । रामगढ़ समाहरणालय में झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा के सफल एवं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जेल से छूटते ही सड़क पर शादी, गढ़वा में कपल का अनोखा गठबंधन

Khabar365newsगढ़वा जिले में एक बेहद अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रियल लाइफ ‘रैंचो’ बना मसीहा: स्टेशन पर कराई बच्चे की डिलीवरी,

Khabar365newsमुंबई से एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है। जहां...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह की माटी में सोना ढूंढ़ रही GSI, लिथियम का भंडार है!

Khabar365newsभारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI)ने  गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के अंतर्गत असुर...