Jharkhand

नल जल योजना के जल मीनार का सोलर प्लेट टूट कर गिरने से पानी सप्लाई हुआ प्रभावित ग्रामीण परेशान

Share
Share
Khabar365news

संवेदक और विभागीय लापरवाही के कारण से नवाडीह गांव के बंदरलोरी मोहल्ला के ग्रामीण वासियों ने विगत 3 महीना से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं वहा के ग्रामीणों का कोई सुनने वाला नहीं नल जल योजना का लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

लोहरदगा किस्को से सद्दाम खान की रिपोर्ट

किस्को लोहरदगा:- जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह गांव स्थित बंदर लोरी मोहल्ला में पेयजल स्वच्छता विभाग लोहरदगा के द्वारा एक वर्ष पहले पेयजल टंकी का निर्माण कराया गया था इस पेयजल टंकी से लगभग 20 घरों के ग्रामीणों के अलावा मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी पेयजल टंकी से पानी के लिए आश्रित रहते थे लेकिन पेयजल टंकी में आई खराबी के कारण बंदर लोरी मोहल्ला में निवास कर रहे ग्रामीणों के बीच विगत 3 महीना से नल जल योजना के जल मीनार से पानी नहीं मिल रहा है जिसे स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय ग्रामीणों का कहना है की पेयजल टंकी पूर्ण रूप से बनकर तैयार था लेकिन मामूली हवा तूफान आने से पानीटंकी का सोलर प्लेट नीचे जमीन में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे पेयजल का सप्लाई नहीं हो पा रहा जिसे स्थानीय ग्रामीणों को पानी नहीं मिलने के वजह से शुद्ध पेयजल व्यवस्था के लिए ग्रामीण इधर-उधर भटक रहे हैं जिसे स्थानीय ग्रामीणों में संवेदक और विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं इधर पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता अनूप कुमार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा की ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए क्षतिग्रस्त सोलर प्लेट को दुरुस्त करने के लिए संवेदक को निर्देश दिया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा की ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पेयजल टंकी में आयी खराबी को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाएगा ताकि ग्रामीणों को सुचारू रूप से नल जल योजना का लाभ मिल सके मौके पर ग्रामीण दावर हुसैन, मोजाहिम अंसारी जाबिर अंसारी, हक़मीन अंसारी, जसिम अंसारी,असलम अंसारी, के साथ भारी संख्या में ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सोलर प्लेट की दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

हेमंत अहीर को मिला कुड़मालि में गोल्ड मेडल

Khabar365newsरात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी, दिन में पढ़ाई कर हासिल किया...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

युवाओं के सेवा भाव से ही राष्ट्र का निर्माण संभव डॉ कुमार मनोज

Khabar365newsपीटीपीएस कॉलेज में एनएसएस का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती, कर्मियों को बंधक बनाकर लूट

Khabar365newsजमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े डकैती...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू के कोतो पंचायत में बारिश के बीच भी दिखा करम पर्व का भारी उत्साह, मांदर की थाप पर थिरके ग्रामीण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत कोतो...