झारखंडब्रेकिंग

पत्नी ने पति की हत्या कर घर में दफनाया शव, 10 दिनों से लापता था युवक

Share
Share
Khabar365news

धनबाद जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आज शव को बाहर निकाला जाएगा। बताया जा रहा है कि धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के बरवाटांड़ पंचायत अंतर्गत तिलैयटांड़ निवासी सुरेश हांसदा पिछले 10 दिनों से लापता था। वह दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। युवक अपनी पत्नी सुरजी देवी, 13 साल के बेटे और 6 साल की बेटी के साथ रहता था। गांव व परिवार के लोग लगातार महिला से सुरेश के बारे में पूछ रहे थे, जिस पर महिला का कहना था कि वह मनसा पूजा में गया है। इसी बीच शुक्रवार को सुरेश हांसदा की चाची का निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में भी सुरेश हांसदा नहीं पहुंचा। 

इस दौरान जब सुरेश के भांजा ने महिला से युवक के बारे में पूछा तो वह बहाने बनाने लगी।  तभी भांजे की नजर एक कमरे पर पड़ी, जिस पर ताला लगा हुआ था। युवक ने महिला से ताला खोलने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। जिससे परिजनों व गांव वालों को महिला पर शक हुआ। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का ताला खुलवाया। जहां कमरे के अंदर मिट्टी का ढेर लगा हुआ था। यह देख पुलिस को भी शक हुआ। पुलिस ने फिलहाल उस कमरे को सील कर दिया है। 

टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर घर की छानबीन की गई। घर के अंदर एक मिट्टी का टीला जैसा बना हुआ है। जिसके नीचे पत्नी द्वारा सुरेश हांसदा के शव को दफन करने की बात ग्रामीण कह रहें है। फिलहाल उस कमरे को सील कर दिया गया है। शनिवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जमीन की खुदाई की जाएगी।जिसके बाद ही मामला साफ हो पाएगा। पुलिस का कहना है कि इस मामले में फिलहाल कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई है। सुरेश हांसदा के किसी भी परिजन के द्वारा गुमशुदगी की भी रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई थी। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरेश हांसदा पिछले दस दिनों से घर से लापता था। सुरेश अक्सर शराब पीकर घर आया करता था और पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करता था। सुरेश हांसदा की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने उसकी हत्या कर दी और शव घर में दफन दिया। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

परिमल नाथवानी को मिला बीजेपी का समर्थन, भाजपा नहीं देगी उम्मीदवार

Khabar365newsराज्यसभा चुनाव में भाजपा ने यू टर्न लेते हुए अपना प्रत्याशी नहीं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में नौकरी के नाम पर ठगी का खेल

Khabar365newsसिमडेगा जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से फर्जी...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

MMCH में HIV संक्रमित प्रसूता मिलने से हड़कंप

Khabar365newsमेदिनीनगर के एमएमससीएच अस्पताल में प्रसूता के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने का...

BreakingJharkhandRamgahझारखंडब्रेकिंग

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड के वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsरामगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड दौरे...