Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा जी के प्रयासों से पतरातू रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा रेल ओवर ब्रिज

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग व रामगढ़ में रेल सुविधाओं को निरंतर दे रहे बढ़ावा: सांसद जयंत सिन्हा

माननीय हजारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में रेल सेवाओं व सुविधाओं के विस्तार के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप क्षेत्र में विभिन्न रेल संबंधी कार्य किए जा रहे हैं।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कुछ समय पूर्व माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से रामगढ़ स्थित पतरातू रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेल ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु आग्रह किया था। यहां ओवर ब्रिज न होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी जाम व असुविधा का सामना करना पड़ता है। उनके निवेदन पर रेल मंत्री जी ने यहां रेल ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी है। यहां ₹65 करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा, जिसे अगले 18 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। पतरातू रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनने से पतरातू समेत कोयलांचल के लाखों लोग लाभान्वित होंगे। क्षेत्रवासियों को जाम से निजात मिलेगी और यातायात बेहद सुगम व सुरक्षित बनेगा।

श्री जयंत सिन्हा जी रेल मंत्री जी से समय-समय पर मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र में विभिन्न रेल कार्यों को गति व स्वीकृति दिलवाते रहते हैं। उनका प्रयास अपने क्षेत्रवासियों को हर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। पतरातू रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज के निर्माण को स्वीकृति मिलने से जनता बेहद खुश है। वे इस काम के लिए अपने लोकप्रिय सांसद को धन्यवाद दे रही है।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व में मैं हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के निवासियों की सेवा में पूरी निष्ठा व समर्पण से जुटा हुआ हूं। क्षेत्र में रेल सेवाओं को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। यात्रियों को सभी सुविधाएं मिलें, हमारा यही प्रयास व लक्ष्य है। इस रेल ओवर ब्रिज के बनने से जनता को बहुत लाभ होगा। उनके समय की बचत होगी। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से इस कार्य हेतु प्रधानमंत्री जी व रेल मंत्री जी को धन्यवाद दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...