Jharkhand

डिजिटल ग्रामीण पंचायत टैग लाइन के साथ गांव के अंतिम लोगों के बीच जाकर डिजिटल लेनदेन के लिए जागरूक किया जाना है।

Share
Share
Khabar365news

बाघमारा में वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल लेनदेन अभियान का उद्घाटन

बाघमारा प्रखण्ड में प्रखण्ड स्तरीय वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल लेनदेन अभियान का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया गया।

इसमें डिजिटल ग्रामीण पंचायत टैग लाइन के साथ गांव के अंतिम लोगों के बीच जाकर डिजिटल लेनदेन के लिए जागरूक किया जाना है।

उक्त कार्यक्रम में प्रखंड से बैंक सखियों के साथ वित्तीय साक्षरता कैडर, बीसी सखियों तथा डिजी-पे सखी ने भाग लिया।

डीएमएमयू धनबाद इकाई से जिला प्रबंधक – वित्तीय समावेषण ने कार्यक्रम में कतरास बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधक, बाघमारा के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड की प्रमुख, झींझिपहाड़ी तथा लुट्टीपहाड़ी के मुखिया, बैंक व सीएससी पदाधिकारियों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज की।

इस दौरान बाघमारा के लुट्टीपहाड़ी एवं भीमकनाली में बैंक ऑफ इंडिया की सहभागिता से ग्राहक सेवा केन्द्र की शुरूआत की गई। इन केन्द्रों के लिए सीएससी काॅर्परेट साझेदार की भूमिका निभाएगा।

केन्द्रों का उद्घाटन आजीविका महिला संकुुल संगठन की सदस्यों की उपस्थिति में कतरास बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधक ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर किया।

इसी क्रम में ग्रामीण परिवेश में डिजीटलीकरण को मजबूती देने के लिए झींझिपहाड़ी पंचायत में डिजीटल पंचायत का उदघाटन भी किया गया

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त

Khabar365newsरांची। राजधानी के पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा एक वैन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 3 हजार लौटाने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की ठगी

Khabar365newsबताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग को रकम वापस करने...