Jharkhand

पुलिस लाइन में लोगों की जान बचाने का पुलिस पदाधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Share
Share
Khabar365news

गोल्डन आवर में लोगों की जान बचाने का पुलिस पदाधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

सोमवार को पुलिस लाइन में जिले के प्रत्येक थाना से एक पदाधिकारी एवं एक जवान को गोल्डन आवर में घायल का प्राथमिक उपचार कर उसकी जान बचाने का प्रशिक्षण दिया गया।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए ट्रैफिक डीएसपी सह नोडल पदाधिकारी सड़क सुरक्षा श्री राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण एसपी श्रीमती रेष्मा रमेशन की उपस्थिति में पुलिस पदाधिकारियों को अग्निकांड, बिजली करंट, सड़क दुर्घटना सहित अन्य दुर्घटनाओं में प्राथमिक उपचार कर घायल व्यक्ति की जान बचाने का प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने कहा कहीं भी घटना होने पर सबसे पहले पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है। इस दौरान गोल्डन आवर में घायलों को मदद कर चिकित्सक या अस्पताल पहुंचाने में कम से कम नुकसान पहुंचे, इसलिए आज यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वहीं किसी दुर्घटना में रेस्क्यू वर्क में शामिल होने के समय अपने को सुरक्षित रखते हुए कैसे रेस्क्यू वर्क करना है, इसका भी प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने गुड सेमरिटन के अंतर्गत आम लोगों से सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने की अपील की।

इस दौरान ट्रैफिक सार्जेंट मेजर अरुण किशन एवं सभी थाना से एक एक अधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नाबालिग की शादी पर प्रशासन का एक्शन, परिवार को चेतावनी

Khabar365newsजामताड़ा में प्रशासन ने एक बाल विवाह को रुकवाया. मामला नारायणपुर प्रखंड...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में बर्थडे पार्टी के शोर पर खूनी विवाद,

Khabar365newsजमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में आज Blossom Maternity & Child Care Hospital का होगा उद्घाटन

Khabar365newsरांची में Blossom Maternity & Child Care Hospital का उद्घाटन आज यानी...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से बची जान

Khabar365newsजमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास आवास...