Uncategorized

*पतरातु ब्लॉक चौक स्थित बाबा बुचा बांध का प्रथम वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु ब्लॉक चौक स्थित आज बाबा बुचा बांध का प्रथम वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया
आपको बताते चलें कि पतरातु प्रखंड मुख्यालय के समीप पतरातू रांची मुख्य मार्ग स्थित पतरातू क्षेत्र का प्रसिद्ध देव स्थल बाबा बुचा बांध मंदिर लाखों लोगों का लोक आस्था का केंद्र है। बहुत पुराने समय से मान्यता है कि बाबा बुचा बांध से जिसने भी जो मन्नते मांगी उनकी वह मन्नत अवश्य पूरी हुई। इस विश्वास के साथ दिन प्रतिदिन लोगों का आस्था बाबा के दरबार से बढ़ता चला गया। हाल के दिनों में पतरातू क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों ने बाबा के दरबार का जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया। मंदिर व परिसर के जीर्णोद्धार के कार्य में सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मंदिर का जीर्णोद्धार का काम बहुत हद तक पूरा होते ही जय बाबा बचा बांध प्रबंधन समिति ने वार्षिक उत्सव मनाने का निर्णय लिया। इसी निर्णय अनुरूप पूर्व से घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को जय बाबा बुचा बांध प्रबंधन समिति के बैनर तले भव्य प्रथम वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।

इस वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मनीष जायसवाल विधायक सदर हजारीबाग बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। वही प्रबंधन समिति ने शहीद चौक के समीप मुख्य अतिथि मनीष जायसवाल का भव्य स्वागत नागपुरी लोक नृत्य प्रणेश ग्रुप सुकुरहुट्टू के उपस्थिति में मांदर की थाप पर नृत्य कार्यक्रम के बीच माला पहना कर व पुष्पगुच्छ देकर किया। इस दौरान शहीद चौक से सैकड़ों की संख्या में आस्थावान लोगों ने मनीष जायसवाल को जय बाबा बुचा बांध देव स्थल लेकर पहुंचे। देव स्थल पहुंचने पर प्रबंधन समिति द्वारा बनाए गए देव स्थल के प्रवेश द्वार पर भव्य तोरण द्वार का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने विधि विधान के साथ फीता काटकर किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने प्रसिद्धि देव स्थल में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। इस दौरान बुचा बांध बाबा के दरबार में पूजा के दौरान 13 बकरे की बलि दी गई। वही दिए गए बली के पश्चात बनाए गए महाप्रसाद को लंगर के सौजन्य से आम जनमानस में महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर आसीन मुख्य अतिथि मनीष जायसवाल ने बाबा के दरबार की शक्ति व लाखों लोगों का आस्था के केंद्र को पतरातू प्रखंड क्षेत्र के अलावे दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत बड़ा आस्था का केंद्र मानते हुए उनके महत्व एवं स्थापना के साथ प्राचीनतम इतिहास पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने बाबा के दरबार के जीर्णोद्धार के लिए एक लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे भी जिस तरह की जरूरत प्रबंधन समिति को होगी मैं सदैव प्रबंधन समिति के लिए सहयोग करने के लिए तत्पर हूं। कार्यक्रम के दौरान भव्य नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एंव पतरातू प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों को प्रबंधन समिति ने अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बुचा बांध बाबा का दरबार परिसर में सैकड़ों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। वही कार्यक्रम का संचालन प्रबंधन समिति के भीम ठाकुर व धन्यवाद ज्ञापन समिति के सचिव सरोज प्रसाद के द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पार्षद राजाराम प्रजापति, राधेश्याम अग्रवाल, मुखिया किशोर कुमार महतो, मुखिया गिरजेश कुमार, पूर्व मुखिया गंगाधर महतो, प्रबंधन समिति के संरक्षक महेश प्रसाद उर्फ गज्जू साव, अध्यक्ष मुन्नीलाल सिंह, मनमोहन गुप्ता, संतोष गुप्ता, गुलशन कुमार, महानंद सिंह, सुशील कुमार सिंह, उदय अग्रवाल, महेंद्र गोप, नारायण प्रसाद साहू, दुर्गा चरण प्रसाद, रवि दत्ता, नरेंद्र प्रसाद, अरुण कुमार, मनोज साहू, सुभाष साहू, संजय प्रसाद, भूपेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, रंजीत कुमार, महेंद्र कुमार, धनेश्वर महतो सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...