झारखंडब्रेकिंग

अनियंत्रित ऑटो पलटने से महिला की मौत, बच्चा समेत 10 घायल

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज : साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के जिलेबिया घाटी के समीप यात्रियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने की घटना मे एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में बच्चा सहित दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना घटने के बाद  मौके से ऑटो चालक फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर  जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी व थाना की पुलिस पहुंची।

सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा गया। हादसे में मृत महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। ऑटो में ड्राइवर समेत 12 लोग सवार थे। घायलों ने बताया कि वे सभी गांव के ही चालक संजू बास्की के ऑटो से बोरियो से साहिबगंज के महादेवगंज स्थित खेत में काम करने जा रहे थे। जिलेबिया घाटी से उतरते समय ऑटो का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...