बिहारब्रेकिंग

होली के रंग बना रहे महिलाओं को सशक्त, हर्बल गुलाल बनाकर हो रहीं मालामाल; बाजार में बढ़ी डिमांड

Share
Share
Khabar365news

बिहार : होली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में बाजार रंग-बिरंगे गुलाल और अन्य होली के सामानों से सजने लगे हैं। इस साल मार्केट में प्राकृतिक और फूलों से बने हर्बल गुलाल की डिमांड में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस मांग को देखते हुए, बिहार के जमुई जिले की महिलाएं हर्बल गुलाल तैयार कर रही हैं, जिसे प्राकृतिक रंगों और फूलों से बनाया जा रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड स्थित मटिया गांव की महिलाएं हर्बल गुलाल बनाकर काफी मुनाफा कमा रही हैं। इससे न केवल उनकी आमदनी में इजाफा हुआ है, बल्कि वे आत्मनिर्भर भी बनीं हैं। इस गुलाल को बनाने में महिलाएं पालक, गेंदा फूल, गुलाब फूल, चुकंदर, संतरा और अरारोट जैसे प्राकृतिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। 

महिलाओं को रोजगार में मिला मुनाफा
महिलाओं को हर्बल गुलाल बनाने के लिए गीता भारती द्वारा ट्रेनिंग दी गई थी। इससे वे अब इस काम में माहिर हो गई हैं। पहले ये महिलाएं बीड़ी बनाने का काम करती थीं, जिससे उन्हें महज 50-60 रुपये रोजाना की आमदनी होती थी। अब हर्बल गुलाल बनाकर इनकी आय 200 रुपये से ज्यादा हो गई है।

स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है हर्बल गुलाल
बताया जा रहा है कि इस बार मार्केट में हर्बल गुलाल की मांग पहले से कहीं ज्यादा है, क्योंकि यह पूरी तरह से प्राकृतिक होने के कारण स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। इसे लेकर अंचलाधिकारी निर्भय प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले साल हमारा लक्ष्य था कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जाए। इस बार 45 क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। 20 महिलाएं इस काम में लगी हुई हैं, और होली से पहले तक यह काम चलता रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, 72 घंटे में 4 बच्चों की मौत

Khabar365newsरांची। झारखंड में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ₹890 करोड़ की वसूली पर रोक

Khabar365newsनई दिल्ली। टाटा स्टील को ₹890 करोड़ की CGST वसूली से जुड़े...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू में शनि देव मंदिर का 14वां वार्षिक उत्सव मनाया गया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के जयनगर गांव स्थित...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

साइकिल वितरण योजना के तहत 5,810 छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता...