JharkhandRanchi

फर्जी लोन देनेवालों से बचे महिलाएं : कविता कुमारी खाती

Share
Share
Khabar365news



 एलएडीसी अधिवक्ता, कविता कुमारी खाती पीएलवी पूजा कुमारी, कुनाल महतो ने फ्री-लिगल-एड के बारे में जानकारी दी।
 पीएलवी प्रवीण कुमार ने नालसा स्कीम एवं झालसा स्कीम पर प्रकाश डाला।
 08 मार्च को आयोजित होनेवाले विशेष लोक अदालत की जानकारी दी गयी।
रांची : माननीय झालसा के निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में 90 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 07.03.2025 को तमाड़ प्रखंड के मुरलीडीह गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर एलएडीसी डिपुटी चीफ, श्रीमति कविता कुमारी खाती, पीएलवी पूजा कुमारी, कुनाल महतो, प्रवीण कुमार मुण्डा, परिनिका कुमारी, महावीर सिंह मुंडा एवं राजा वर्मा उपस्थित थे।

एलएडीसीएस डिपुटी चीफ, श्रीमति कविता कुमारी खाती ने फर्जी लोन देनेवालों से बचने की बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अशिक्षित महिलाओं को फर्जी कंपनियां फर्जी लोन देकर ठग रही है, जो गलत है, इससे महिलाओं को बचना चाहिए। उन्होंने बच्चों से संबंधित कानूनों जैसे जे. जे. एक्ट, पोक्सो एक्ट इत्यादि की जानकारी दी। नशा उन्मूलन पर फोकस किये और कहा कि नशा न करें, नशा से धन और स्वस्थ दोनों पर बुरा असर पड़ता है। बाल-विवाह के रोकथाम एवं बाल विवाह अधिनियम पर फोकस की। इसके अलावा उन्होंने मईया सम्मान योजना तथा समृद्धि योजना के बारे में जानकारी दी।

पीएलवी पूजा कुमारी ने बाल श्रम एवं बाल संरक्षण पर प्रकाश डाला। इसके अलावा दहेज प्रथा कानून के बारे जानकारी दी। पीएलवी कुनाल महतो ने एमएसीटी एक्ट के बारे में जानकारी दी। पीएलवी प्रवीण कुमार मुण्डा ने सड़क दुर्घटना में मिलनेवाली मुआवजा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन की जानकारी दी। पीएलवी महावीर सिंह मुंडा ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं श्रम कार्ड के बारे में बताया और पेंशन से संबंधित लाभ लेने की बातें कहीं उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची में इससे संबंधित आवेदन दे सकते हैं।
राष्ट्रीय लोक अदालत आज, किया गया फोकस

यह भी ज्ञात हो कि एलएडीसी डिपुटी चीफ एवं सभी पीएलवी ने आगामी 08 मार्च को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अपने वादों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से कराने पर प्रकाश डाला। पीएलवी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चेक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले साथ ही साथ भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद एवं वैवाहिक से संबंधित मामलों को चिन्हित करके पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है।

मौंके पर डालसा के पीएलवी ने उपस्थित लोगों के बीच पम्पलेट और लिफलेट का वितरण भी किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...