JharkhandRanchi

प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस : अनिल ठाकुर

Share
Share
Khabar365news

रांची : झालसा के निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री रवि कुमार भास्कर के निर्देश में आज दिनांक 22.02.2025 को बुढ़मू प्रखंड सभागार में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डालसा, रांची के कार्यरत पीएलवी, अनिल ठाकुर, सादिक अली, संजु कुमारी एवं प्रखंड के सभी कर्मचारी उपस्थित हुए।
इस अवसर पर पीएलवी अनिल ठाकुर ने कहा कि पृथ्वी दिवस, जो हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है, एक वैश्विक पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और वनों की कटाई जैसी समस्याओं के समाधान के लिए तात्कालिक कार्रवाई की आवश्यकता को उजागर करता है और सभी व्यक्तियों, समुदायों और सरकारों को पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है।
सादिक अली ने कहा कि यह दिन पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1970 में अमेरिका से हुई थी, और अब यह एक अंतरराष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है, जिसमें 190 से अधिक देश शामिल हैं। पृथ्वी दिवस का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से निपटने और जैव विविधता संकट को रोकने के लिए कार्रवाई को प्रेरित करना है।
ज्ञात हो कि डालसा के पीएलवी ने आगमी 10 मई को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी। उन्होंनें कहा कि उक्त तिथि को वादकारी अपने वादों का निस्तारण निःशुल्क और सुलभ करा सकते है। इससे धन व समय की बचत होती है।
अंत में पीएलवी के द्वारा संबंधित लिफलेट तथा पम्पलेट का वितरण भी किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

बड़कागांव विधायक रोशन चौधरी ने चार दिवारी और पीसीसी पथ का किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामगढ़ जिला DMFT मद से पतरातू...

JharkhandRamgarhRanchi

भगवान परशुराम सत्य, साहस, धर्म की रक्षा के महान प्रेरणा स्रोत थे, ब्राह्मणों ने एकता का परिचय दिया- प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़, विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में 16 मई तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में 16 मई तक मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार...