Uncategorized

स्वामी धर्मबंधु कॉलेज आफ एजुकेशन, हरहद में मना विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग–शुक्रवार को स्वामी धर्मबंधु कॉलेज ऑफ एजुकेशन, हरहद, मुकुंदगंज हजारीबाग में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया।मौके पर कॉलेज के सचिव मोहम्मद नजीर अंसारी ने कहा कि मानव जीवन प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर है। प्रकृति से जुड़कर हम स्वस्थ जीवन की परिकल्पना कर सकते हैं। आगे कहा कि पेड़ पौधे, महासागर, जंगल, पहाड़ के अलावा पृथ्वी के गर्भ में निहित समृद्ध खनिज संपदा प्रकृति का ही धरोहर है, जिसका अस्तित्व बचाना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है। हमें प्रकृति से मिलती है। स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने के लिए पौधरोपण और उसकी संरक्षण जरूरी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ० सारिका कुमारी ने कहा कि हर व्यक्ति को प्रकृति से प्रेम होना चाहिए। प्रकृति के संरक्षण से ही हम जीवित रह सकते हैं। पेड़पौधे धरती मां का ऋंगार है। आइक्यूएसी के प्रमुख डॉ० मुंशी लाल यादव ने कहा कि मनुष्य और प्रकृति का संबंध प्राचीन काल से ही बहुत घनिष्ठ रहा है। मानव अपनी सभी आवश्यकताएं प्रकृति से पूरी करता है। इसलिए वनों को संरक्षित करना हम सभी का कर्तव्य है। मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मी तथा बीएड सत्र 2022 -24 के सभी प्रशिक्षु गण मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
Uncategorized

समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने कोतो पंचायत में कंबल वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु कोतो पंचायत के शाही टांड़ तिलैया...

Uncategorized

हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई: पेलावल में सुबह-सुबह छापेमारी, इलाके में हड़कंप

Khabar365news हजारीबाग जिले के पेलावल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह जैसे ही...

Uncategorized

बंद क्रेशर में चोरी मामले एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Khabar365newsहिरणपुर थाना क्षेत्र के मानसिंहपुर स्थित सील बंद क्रेशर में चोरी की...

Uncategorized

सिमडेगा में आक्रोश — चर्च पर हमला, हजारों ईसाई सड़कों पर: “यह मानवता पर वार है

Khabar365newsझारखंड के सिमडेगा जिले में चर्च में डकैती और धर्मगुरुओं पर हमले...