झारखंडब्रेकिंग

झारखंड में 16 जून तक बारिश का सिलसिला जारी, 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में आगामी 16 जून तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के चलते राज्य में यह मौसमीय बदलाव देखा जा रहा है।
बीते 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में सबसे अधिक 38.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। तापमान की बात करें तो डालटेनगंज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा, जबकि जमशेदपुर में 35.5, बोकारो में 38.1 और चाईबासा में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम सुहावना और अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा। गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
सावधानी बरतने के लिए विभाग ने झारखंड के 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें रांची, कोडरमा, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूँटी, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और साहिबगंज शामिल हैं। मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम की ताज़ा जानकारी पर ध्यान रखें और आवश्यक एहतियात बरतें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...