weatherझारखंड

झारखंड में आज तेज बारिश की चेतावनी पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी है

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। रांची में 15 मिमी, पलामू में 7 मिमी और बोकारो में 2 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है। रांची को लेकर पूर्वानुमान है कि कुछ इलाकों में वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। हालांकि, 1 जून से मौसम में सुधार होगा। हल्की बारिश के बावजूद अधिकतर इलाकों में धूप निकलेगी जिससे गर्मी और उमस बढ़ सकती है।

1 जून से रांची समेत कई जिलों में हल्के बादलों के बीच मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम में सूखापन बना रहेगा। बारिश ने भले ही कुछ राहत दी हो, लेकिन वज्रपात ने जानलेवा रूप ले लिया है। शुक्रवार को पलामू और हजारीबाग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। पलामू के सतबरवा में 3, हजारीबाग के बरकट्ठा, चतरा और कटकमसांडी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। बीते 24 घंटों में पलामू सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है।

प्रदेश के 6 जिले गर्मी के हाई रिस्क जोन में शामिल

काउंसिल ऑन एनर्जी एनवायर्नमेंट एंड वाटर की रिपोर्ट बता रही है कि झारखंड में 6 जिले ऐसे हैं जो गर्मी के मामले में है रिस्क की श्रेणी में हैं। संस्थान की ओर से किए गए स्टडी में बताया गया है कि कभी बिहार के समर कैपिटल कहे जाने वाले रांची भी हाई रिस्क वाले जोन में है। इसके अतिरिक्त पलामू, गुमला, बोकारो, सरायकेला खरसावां और धनबाद भी हाई रिस्क जोन में आते हैं। इन जिलों में भीषण गर्मी लोगों को सताती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...