BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

हैदर नगर में दिनदहाड़े गोलीकांड, युवक गंभीर रूप से घायल।

Share
Share
Khabar365news

पलामू: शनिवार की सुबह हैदर नगर हाई स्कूल के मैदान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान नीरज चंद्रवंशी उर्फ मंटू(22 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को हैदर नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक का घर हाई स्कूल मैदान के ठीक सामने है। घटना सुबह कुछ देर पहले की बताई जा रही है।गोलीकांड के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही हैदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा जिले में एक पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

हुल दिवस पर जामताड़ा में शक्ति प्रदर्शन

Khabar365newsजामताड़ा। हुल दिवस के अवसर पर जामताड़ा में कोल्हान टाइगर संगठन की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज 1,042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत करेंगे वितरण

Khabar365newsरांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की दिशा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रही युवती को मारी टक्कर

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया...