BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर पीवीयूएनएल, पतरातू, में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातु


सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर पीवीयूएनएल, पतरातू, द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पतरातू,के विद्यार्थियों ने अपनी सशक्त प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के संदेश से प्रेरित किया। यह आयोजन स्पर्श ई-वॉइसके सहयोग से किया गया, जिसके अंतर्गत छात्रों ने प्रोजेक्ट ऑफिस परिसर एवं कटिया बाजार क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में लगभग 120 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों के अभिनय और जागरूकता संदेश की सराहना की। नाटक के माध्यम से छात्रों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ए. के. सेहगल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में नैतिकता और जागरूकता के प्रसार में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और निष्ठा बनाए रखने का संदेश दिया। यह आयोजन पीवीयूएनएल की ‘सतर्क भारत, समृद्ध भारत’ की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित करता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

सांस्कृतिक भाषा आंदोलन यात्रा की तैयारी तेज

Khabar365newsटीआरएल विभाग में हुआ अभ्यास, 3 नवंबर को बापू वाटिका से निकलेगी...

ActiveBreakingJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

Khabar365newsएसपी शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर एक माह तक चला विशेष...

ActiveJharkhandRamgahRamgarhSportsझारखंडरांची

राज्य स्तरीय अंडर-14 वॉलीबॉल में रामगढ़ का कब्जा

Khabar365newsझारखंड । फाइनल में पूर्वी सिंहभूम को हराकर जीती ट्रॉफी, रोशनी कुमारी...