BreakingJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह के पंपों पर लगा ‘पेट्रोल के लिए क्षमा करें’ का बोर्ड

Share
Share
Khabar365news

आज गिरिडीह की जनता जब गाड़ियों में तेल भराने निकली, तो उनका स्वागत ‘पेट्रोल के लिए क्षमा करें’ लिखे बोर्डों ने किया। वहीं 101.65 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 96.45 रुपये डीजल की रिकॉर्ड कीमतों के बीच अब गिरिडीह में ईंधन की भारी किल्लत ने आम जनता की परेशानी और बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह से ही शहर के अधिकांश पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। हाल के दिनों में तेल की कीमतों में करीब 3 रुपये का उछाल आया है, जिसके बाद अब सीमित आपूर्ति ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। सीमित आपूर्ति के कारण कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया, जबकि कुछ पंपों पर सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है।

सीमित आपूर्ति से वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें
शहर के डालमिया पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल समाप्त होने के कारण पंप को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। वहीं, अन्य कई पंपों पर कार चालकों को तय सीमा तक ही तेल दिया जा रहा है। लगातार बढ़ती परेशानी के बीच लोगों ने प्रशासन से जल्द नियमित आपूर्ति बहाल करने और स्थिति सामान्य करने की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल की संयुक्त बैठक संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल की...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...