BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

Share
Share
Khabar365news

धनबाद: धनबाद पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आधा दर्जन से अधिक पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है। कोयलांचल धनबाद में पुलिस विभाग ने कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। नयी सूची के अनुसार इंस्पेक्टर मनोज पांडेय को धनबाद थानेदार और मंजीत कुमार को सरायढेला थाना प्रभारी बनाया गया है।

पूर्व धनबाद थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जिसके बाद नये थाना प्रभारी की तैनाती की गई है। वहीं, सरायढेला की थाना प्रभारी नूतन मोदी को सिंदरी पुलिस सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सिंदरी सर्किल से रंजीत कुमार को महुदा अंचल, और महुदा अंचल से ममता कुमारी को पुलिस लाइन भेजा गया है।

कोयलांचल क्राईम न्यूज संवाददाता श्रीकांत कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।।

इसके अलावा, डोमन रजक को सिंदरी से निरसा अंचलऔर रविकांत प्रसाद को निरसा सर्किल से साईबर थाना प्रभारी बनाया गया है।

मुख्य बदलाव

मनोज पांडेय – धनबाद थानेदार

मंजीत कुमार – सरायढेला थाना प्रभारी

नूतन मोदी – सिंदरी सर्किल प्रभारी

रंजीत कुमार – महुदा अंचल

ममता कुमारी – पुलिस लाइन

डोमन रजक – निरसा अंचल

रविकांत प्रसाद – साईबर थाना प्रभारी

गौरतलब है कि इंस्पेक्टर मनोज पांडेय पूर्व में धनसार थानेदार, जबकि मंजीत कुमार निरसा थानेदार रह चुके हैं। दोनों अधिकारियों को उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

परिमल नाथवानी को मिला बीजेपी का समर्थन, भाजपा नहीं देगी उम्मीदवार

Khabar365newsराज्यसभा चुनाव में भाजपा ने यू टर्न लेते हुए अपना प्रत्याशी नहीं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में नौकरी के नाम पर ठगी का खेल

Khabar365newsसिमडेगा जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से फर्जी...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

MMCH में HIV संक्रमित प्रसूता मिलने से हड़कंप

Khabar365newsमेदिनीनगर के एमएमससीएच अस्पताल में प्रसूता के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने का...

HazaribaghJharkhand

कारगिल के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित

Khabar365newsहजारीबाग। कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत...