करमाटांड़ निवासी भूदेव कुमार यादव द्वारा फेसबुक में किये गये अभद्र टिप्पणी के विरोध मैं उग्र भीड़ द्वारा भुदेव कुमार यादव के घर में तोड़-फोड़ किया गया था,इसके साथ हि पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया था इसी के अलोक में करमाटांड़ थाना में सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया था। कांड अनुसंधान के क्रम में जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह को प्राप्त सूचना के आधार पर प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त जाहिद अंसारी,उम्र 23 वर्ष, पिता अली हुसैन, ग्राम-हेठ भिठरा, थाना- करमाटांड़, जिला- जामताड़ा को उनके ससुराल ग्राम डुमरिया, थाना- करमाटांड़, जिला जामताड़ा से गिरफ्तार किया गया जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बाकी सभी फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार छापामारी की जा रही है, बहुत जल्द बाकी अभियुक्त भी पुलिस कि गिरिफ्त में होंगे।
Leave a comment