
करमाटांड़ में दुर्गा पूजा -2026 सुरक्षा के मद्देनजर मिसन चौक और कालाझरिया पेट्रोल पंप के पास एंटीक्राइम सघन वाहन जाँच चलाया गया इस क्रम में आने-जाने वाले सभी मोटर साइकिल और कार वाहनों के जरुरी कागजात और डिक्की का जांच किया गया।

इसके साथ हि प्रशासन द्वारा लोगों के बिच जागरूकता फैलाते हुए अपने जरूरी कागजात साथ में रखने सीट बेल्ट और हेलमेट पहन के वाहन चलाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

कर्माटांड़ थाना प्रभारी अलकनाथ चौबे ने बताया गया ये जाँच लोगों के सेफ्टी के लिए चलाया जा रहा है,प्रशासन कि हर एक संदिग्ध वयक्ति पर कड़ी नजर रहेगी जिससे पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके और क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनी रहे।

Leave a comment