BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जरमुंडी विधायक समेत 9 पर FIR, कुक की मौत से मचा हड़कंप

Share
Share
Khabar365news

दुमका। जरमुंडी से भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर के कुक सोनू राउत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में विधायक और उनके परिवार समेत 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए आवेदन में हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि सोनू की मौत के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम, फोरेंसिक जांच और अनुसंधान के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

वहीं, विधायक के परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया गया है। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट और सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

अनंत सिंह बोले- छात्रों को पीटना गलत, निशांत बन सकते हैं अच्छे CM

Khabar365newsपटना। जदयू विधायक अनंत सिंह ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर नाराजगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन सख्त,

Khabar365newsरांची। विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद के...

Breakingझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL में करीब 300 OMR शीट पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान करीब 300...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ईद-ए-मिलाद की तैयारी में हादसा,

Khabar365newsगिरिडीह। ईद-ए-मिलाद-उन्नबी की तैयारी के दौरान गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के...