दिनांक-07.09.2026
जामताड़ा पुलिस को फिर एक बार साइबर के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है।जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा थाना प्रभारी, राजेश मंडल के नेतृत्व में पु०नि० मनीष कुमार गुप्ता, पु०अ०नि० हीरालाल महतो के साथ एक छापमारी दल का गठन करते हुए करमाटाँड़ थानान्तर्गत सकलपुर गाँव से बरमुण्डी जाने वाले रास्ते में ग्राम भेलवाटाँड़ स्थित पोखर के बगल में ट्रान्सफर्मर पोल के पास बाँस झूड़ में साइबर क्राइम करते हुए महताब अंसारी उम्र 27 वर्ष, पिता मरहूम मुख़्तार अंसारी, ग्राम बरमुण्डी, थाना करमाटांड़ से गिरफ्तार किया है।आरोपि लोगों से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के CREDIT CARD होने और नया कार्ड लेने कि बात कहकर अपनी झूटी बातों में फंसाता था और लोगों के मोबाइल में APK FILE डाउनलोड करवाकर उसकी CREDIT CARD सम्बंधित सभी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर उससे ठगी करने का काम करता था।आरोपी के पास से 4 मोबाइल फोन और 5 सिमकार्ड बरामद हुआ है।इस संदर्भ में साईबर अपराध थाना कांड संख्या 55/26, के अंतर्गत कांड दर्ज करते हुए आज आरोपी को मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया है।
Leave a comment