रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए देवानंद प्रसाद को रामगढ़ जिला के पतरातू प्रखंड कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव (संगठन एवं प्रशिक्षण) सुनीत शर्मा द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अनुमोदन के उपरांत देवानंद प्रसाद को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अपने स्तर से नियुक्ति पत्र निर्गत करने का निर्देश भी दिया गया है।
पार्टी की ओर से इस नियुक्ति को संगठन को प्रखंड स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। देवानंद प्रसाद के अध्यक्ष बनने से पतरातू प्रखंड में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी हाल के महीनों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर पदाधिकारियों और प्रभारियों की नियुक्तियां कर रही है।
Leave a comment