झारखंडब्रेकिंग

 दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर मामले में डॉ इरफान अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका

Share
Share
Khabar365news

2018 में एक दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर किये जाने के मामले में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को वापस ले लिया है। इरफान अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच में याचिका को वापस लेने की गुहार लगायी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी।

इस मामले में झारखड हाईकोर्ट ने दुमका सिविल कोर्ट द्वारा 21 दिसंबर 2022 को इरफान अंसारी के विरुद्ध चार्ज फ्रेम किये जाने को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इस फैसले के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। बता दें कि 2018 में दुष्कर्म की शिकार एक बच्ची की फोटो अस्पताल से वायरल होने के मामले में इरफान अंसारी के खिलाफ दुमका कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए इस मामले में इरफान अंसारी के खिलाफ जामताड़ा थाना में केस दर्ज किया गया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...