रांची। झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
गजेंद्र सिंह पटेल के साथ प्रदेश के सह-प्रभारी सौरभ सिंह भी रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ दोनों नेताओं का स्वागत किया।
रांची पहुंचने के बाद गजेंद्र पटेल और अन्य नेता उलिहातू के लिए रवाना हुए, जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम है। इसके बाद खूंटी और रांची में पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है। बैठक में संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।
झारखंड पहुंचने के बाद गजेंद्र पटेल ने संगठन को मजबूत करने और राज्य को विकसित भारत के संकल्प में प्राथमिकता दिलाने की बात कही।
वैकल्पिक हेडिंग:
Leave a comment