रांची।* राज्यपाल के हाथों अर्पित राज को सम्मानित किए जाने पर उनके बड़े पापा अमोद श्रीवास्तव और पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इस गौरवपूर्ण पल ने परिवार को भावुक कर दिया और सभी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
अमोद श्रीवास्तव ने भावुक होकर कहा, “जिस तरह मेरा भाई पढ़ने-लिखने में प्रतिभाशाली था, उसी तरह उसके बेटे अर्पित राज ने भी अपनी मेहनत और प्रतिभा से समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज उसे सम्मानित होते देखकर मन गर्व से भर गया। काश, आज मेरा भाई भी हमारे बीच होता और अपने बेटे की इस सफलता को अपनी आंखों से देख पाता।”
अर्पित राज की यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का अविस्मरणीय क्षण है। परिवार को उम्मीद है कि वह भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत से समाज में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।
Leave a comment