
लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट
कुडू खेल मैदान में आयोजित 21वीं कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन शनिवार को धूमधाम से संपन्न हो गया इस प्रतियोगिता के खिताबी फाइनल मुकाबले में मुरूम गड़ा के टिम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नदिया आदिवासी टीम को प्लेंटी शूटआउट में पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया
समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक टाइगर’ जयराम महतो शामिल हुवे साथ मे JLKM केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो भी सामील हुए उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए विधायक जयराम महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है उन्होंने कहा झारखंड के युवाओं में खेल के प्रति अपार क्षमता है ऐसे टूर्नामेंट न केवल खेल भावना को बढ़ावा देते हैं बल्कि युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करते हैं
रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला फाइनल मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली मुरूमगढ़ा के टीम एवं नदीया के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और रक्षात्मक खेल का परिचय दिया जिसे देखकर दर्शक झूम उठे समारोह के दौरान आयोजन करता द्वारा मुख्य अतिथि का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया इस मौके पर खेल समिति के मुख्य संरक्षकविकास लालनाथ शाहदेव लाल गुडडू नाथ शाहदेव भीरगू तिवारी राँची आए हुवे मेहनमान सईम अयुबी JLKM नेत्री सानिया प्रवीण कमेटी के सदस्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे
Leave a comment