मांडू कुजू से मोहम्मद साबिर की रिपोर्ट
रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुरपा स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में आज दोपहर लगभग 12 बजे के आस पास श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट का एक नंबर फर्निश भट्टी में ब्लास्ट हो गया। भट्ठी फटने से लगभग 10 मजदूर घायल हो गए। जिनमें चार मजदूर की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद प्लांट में कार्यरत सभी मजदूरों के बीच भय का माहौल बन गया। प्रबंधन द्वारा सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए रांची रोड स्थित होप अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार मजदूरों की अत्यंत गंभीर स्थिति को देख रांची रेफर कर दिया गया। यह प्लांट के अंदर कोई नई घटना नहीं है लगातार श्रीराम पावर स्टील के द्वारा सुरक्षा मानकों का अनदेखा किया जा रहा है I प्लांट प्रबंधन के द्वारा सुरक्षा को लेकर ना ही जूता और टोपी और ना ही किसी तरह की सुरक्षा की व्यवस्था की जाती है I वही प्लांट के मजदूरों का कहना है कि प्लांट के अंदर अगर कोई दुर्घटना होती है तो उसकी गोपनीयता रखने क़ो कहा गया है I ऐसा नहीं करने पर प्लांट प्रबंधक के द्वारा मजदूरों क़ो नौकरी से हटा दिया जाता है I लगातार इस तरह की घटना को लकर
आए दिन सुरक्षा व्यवस्था और घटनाएं श्रीराम पावर में घट रही है वहीं जिला प्रशासन और श्रम अधीक्षक रामगढ़ के द्वारा कभी भी घटना घटने के बाद या उससे पहले सुरक्षा को लेकर कभी मजदूरों के हित में गंभीरता नहीं लिया जाता है I जिससे आए दिन मजदूरों की जिंदगी से प्लांट प्रबंधनक द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है I
आई जानते हैं क्या कुछ कहा लोक जनशक्ति पार्टी लेबर सेल के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने
Leave a comment