JharkhandRamgarh

पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराया

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ | झारखंड के रामगढ़ जिले के पंजाब रेजिमेंट सेंटर में 108 फिट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया गया। पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के सहयोग से राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना की गई। पंजाब रेजीमेंट के सैन्य अधिकारियों के अनुसार यह ऐतिहासिक दिन हम सभी को राष्ट्र के प्रति वीरता, देशभक्ति की अटूट सेवा का स्मरण कराता रहेगा साथ ही यह राष्ट्रीय ध्वज रेजीमेंट की समृद्ध विरासत और भारत की संप्रभुता की रक्षा और सैनिकों के गौरवशाली इतिहास का
भी स्मरण करता है। अब यह राष्ट्रीय ध्वज रामगढ़ छावनी में गर्व के साथ लहराता हुआ सैनिकों और नागरिकों की पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
इस मौके पर पंजाब रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय चंद्र कांडपाल ने कहा कि यह ध्वज न केवल हमारे सशस्त्र बलों के गौरव और शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है बल्कि भारतीय नागरिकों के त्याग और बलिदान का भी प्रतिनिधित्व करता है यह राष्ट्रीय ध्वज हमारी समर्पण की कहानी बताता है साथ ही राष्ट्र की सुरक्षा और संरक्षण के प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह 108 फीट ऊंचा ध्वज एकता शक्ति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है जो रामगढ़ कैंट में स्थाई रूप से लहराता रहेगा और इसे देखने वाले सभी लोगों को भारतीय सेना के समृद्ध विरासत की याद दिलाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बेड़ो में ट्रेलर से टकराई कार, दो लोगों की मौत हादसे से मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

DGP की बैठक के बाद जमशेदपुर में फायरिंग, युवक पर चलीं 4 गोलियां

Khabar365newsजमशेदपुर। DGP की बैठक के कुछ घंटे बाद ही जमशेदपुर में फायरिंग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पप्पू-अंजू की तलाश में जुटेगी 17 हजार थानों की पुलिस

Khabar365newsरांची। झारखंड के पप्पू और अंजू समेत वर्षों से लापता लोगों की...