BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

10वीं बोर्ड की परीक्षा का पेपर लीक, परीक्षा रद्द

Share
Share
Khabar365news

झारखंड एकैडेमिक काउंसिल (JAC) की 10वी की परीक्षा के पेपर लीक होने की बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि 11 फरवरी से शुरू हुई परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हुआ है। जो प्रश्न पत्र लीक हुआ है, उसका सैम्पल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद जैक अधिकारियों के कान खड़े हो गये और उन्होंने वायरल पेपर से मूल पेपर की जांच भी कर ली है। जांच में पेपर लीक का मामला सही पाया गया है। इसके बाद पूरे राज्य की परीक्षा को रद्द करने की खबर आ रही है। इस मामले में जैक अध्यक्ष का भी बयान आ गया है। उन्होंने पेपर लीक की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि पेपर लीक कोडरमा और गिरिडीह से हुआ है।

बताया जा रहा है कि यह प्रश्न पत्र कोडरमा से लीक हुआ है। बता दें कि कोडरमा के डीईओ अविनाश राम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लीक पेपर 350 रुपये में बिका है। बता दें कि विज्ञान की परीक्षा का पेपर लीक हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

कोयला व्यवसाई गजानंद प्रसाद, नीतीश कुमार दोनों के आवास के पास चली ताबड़तोड़ गोली

Khabar365newsरिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया टोला निवासी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ एवं शिव सह सूर्य षष्ठी प्राण प्रतिष्ठा का कलश यात्रा।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बुधवार को पतरातु प्रखंड अंतर्गत ग्राम...