हजारीबाग

हजारीबाग में इंटरनेशनल रामनवमी को लेकर बिजली विभाग पूरी तरह अलर्ट, अधीक्षण अभियंता खुद उतरे मैदान में

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग में इंटरनेशनल रामनवमी पर्व को लेकर जहां एक ओर पूरे शहर में उत्साह और भक्ति का माहौल है, वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इस विशेष अवसर पर अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार उपाध्याय ने खुद मोर्चा संभालते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया।
अधीक्षण अभियंता ने बिना किसी औपचारिकता के मोटरसाइकिल से ही शहर के प्रमुख स्थलों का दौरा किया और बिजली व्यवस्था की जमीनी हकीकत को परखा। उन्होंने खासतौर पर कल्लू चौक जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उनकी सक्रियता और समर्पण ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस बार रामनवमी में बिजली आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि जुलूस मार्ग और प्रमुख चौक-चौराहों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अधीक्षण अभियंता की यह जमीनी मॉनिटरिंग और कर्मियों के साथ सीधा संवाद पूरे विभाग के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरा है। उनके नेतृत्व में बिजली विभाग पूरी तरह सजग और तत्पर नजर आ रहा है, जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि इस बार हजारीबाग की रामनवमी और भी भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

SIR नोटिसधारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पेलावल दक्षिणी में लगा विशेष कैंप

Khabar365newsSDM आदित्य पांडे ने किया शिविर का निरीक्षण,मौके पर उपस्थित रहे सीओ...

हजारीबाग

आराभुसाई पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाता सूची का हुआ प्रदर्शन

Khabar365news 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 5 अक्टूबर से...