BreakingJharkhand

झारखंड में निवेश करेगी 11 बड़ी कंपनियां, 15 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

Share
Share
Khabar365news

झारखंड निवेश की बहार आने वाली है. राज्य में निवेश के सिलसिले में उद्यमियों और निवेशकों द्वारा राज्य में 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव मिल चुका है. वहीं  कई बड़ी कंपनी निवेश करने की तैयारी कर रही है. जिससे झारखंड में भी नौकरियों रोजगार की संभावना बढ़ने वाली है. कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में आयोजित Bengal Global Business Summit में हिस्सा लेने पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिजनेस समिट में आए उद्यमियों और निवेशकों को झारखंड आमंत्रित भी किया.

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड देश का एक ऐसा राज्य है, जहां देश का लगभग 40 प्रतिशत खनिज संसाधन पाया जाता है। कई खनिज एवं उद्योगों के लिए जरूरी रॉ मैटेरियल्स का झारखंड सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था में यह राज्य अहम भूमिका निभाता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां कई खनिज आधारित उद्योग लंबे समय से स्थापित हैं। कई औद्योगिक घरानों ने यहां निवेश किया है। लेकिन, वर्तमान परिवेश में इस राज्य को और आगे ले जाने की जरूरत है। इसके लिए यहां नए-नए उद्योग लगे, इसके लिए नए सिरे से पहल कर रहे हैं।

26 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश के प्रस्ताव मिले 

दो दिवसीय Business Summit के तहत आयोजित “advantage jharkhand” में उद्यमियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उद्यम स्थापित करने की योजना की विस्तार से जानकारी दी. इन निवेशकों में से कई ने नए उद्यम लगाने तो कुछ उद्यमियों ने यहां पहले से स्थापित अपने उद्योगों के विस्तार की योजनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया . समिट के दौरान झारखंड को 26 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश के प्रस्ताव मिलने से 15 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद ही उद्यमियों के साथ बातचीत कर निवेश के प्रस्ताव पर सहमति बनायी है. मुख्यमंत्री ने निवेशकों को भरोसा दिया कि सरकार झारखंड में उद्यम लगानेवालों को हरसंभव सहयोग करेगी. इस मौके पर पर देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी.और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के अलावा जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं.

इन उद्यमियों ने दिए निवेश के प्रपोजल

एसएम स्टील एंड पावर लिमिटेड से आयरन एंड स्टील उद्योग के लिए 8485 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव.  इससे 1400 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और 3000 से ज्यादा लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना.

द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट लिमिटेड ने स्टील और वायर उद्योग लगाने के लिए 1270 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव, इससे 600 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा .

गजानन फेरो प्राइवेट लिमिटेड ने 1050 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, इससे 900 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की  संभावना.

एसएम स्टील एंड पावर लिमिटेड ने पावर जेनरेशन के क्षेत्र में 2800 करोड़ रुपए का निवेश करने का प्रस्ताव, इससे 1600 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की  संभावना.

वाल्टेक्स रेल प्राइवेट लिमिटेड ने विशेष स्टील प्लांट लगाने के लिए लगभग 4000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 2000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की  संभावना.

रामकृष्णा फोरगिन्स लिमिटेड में फेब्रिकेशन, ग्रे, एसजी और एडीआई कास्टिंग प्लांट के लिए लगभग 313 करोड़ रुपए से अधिक निवेश का प्रस्ताव, इससे 500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की  संभावना.
बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कोल्ड रोलिंग मिल प्लांट के लिए लगभग 1100 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है.  इससे 1500 से ज्यादा लोगों को रोजगारमिलने की  संभावना.

रश्मि मेटलिक्स लिमिटेड का इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के लिए 3800 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव, इससे 3000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की  संभावना .

सुप्रीम मेटल एक्सपोर्ट लिमिटेड का रोल्ड स्टील प्लांट लगाने के लिए 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रस्ताव, 1500 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की  संभावना.

एसकेवाई कार्प का मुख्यमंत्री को झारखंड में लेदर से जुड़े उत्पादों के निर्माण हेतु 400 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश का प्रस्ताव, 1000 से ज्यादा लोगों को रोजगार, लेदर उद्योग में एक नई क्रांति आएगी.

टेक्सटाइल एसोसिएशन आफ झारखंड तथा बंगाल में टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर झारखंड में निवेश की इच्छा जताई.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...