Home Breaking HEC के जनरल मैनेजर गिरफ्तार, जमीन दिलाने के नाम पर 1.75 करोड़ की ठगी का आरोप
BreakingJharkhand

HEC के जनरल मैनेजर गिरफ्तार, जमीन दिलाने के नाम पर 1.75 करोड़ की ठगी का आरोप

Share
Share

रांची : धुर्वा थाना की पुलिस ने एचइसी के जीएम प्रमोद कुमार बेहरा (54 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. उन पर एचइसी की जमीन और नौकरी दिलाने के नाम पर 1.75 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप है. बेहरा सेक्टर तीन के रहने वाले हैं. गिरफ्तारी के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में उन्हें जेल भेज दिया गया. घटना को लेकर मंगलवार को सामेंद्र मंडल ने धुर्वा थाना में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था. दर्ज केस में प्रमोद कुमार बेहरा के अलावा प्रसन्नजीत पंडा, मोनालिया बेहरा और प्रतीमा बेहरा को आरोपी बनाया गया था. दर्ज केस के आधार पर पुलिस अन्य लोगों की भूमिका पर जांच कर रही है.

दर्ज प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि प्रमोद कुमार बेहरा से उनकी मुलाकात अगस्त 2024 में हुई थी. इस दौरान शिकायतकर्ता को प्रमोद कुमार बेहरा ने यह भी बताया था वह 2010 के आइएएस अधिकारी हैं और वीआइपी इलाके में एचइसी की जमीन और क्वार्टर आवंटित करते हैं. उनके द्वारा अपने ऊंचे संपर्क का हवाला देकर नौकरी दिलाने का भी आश्वासन दिया गया था. इसके बाद शिकायतकर्ता को सेक्टर तीन और स्मार्ट सिटी में जमीन दिखायी. इसके बाद जीएम ने जमीन दिलाने सहित बोर्ड मीटिंग और रेवेन्यू सेक्रेटरी सहित अन्य पदाधिकारियों के नाम पर शिकायतकर्ता से कुल एक करोड़ 25 लाख 86 हजार चार सौ अड़तालिस रुपये लिये. इसी तरह प्रमोद कुमार बेहरा ने नीरज कुमार साह से सरकारी नौकरी दिलाने और एचइसी का क्वार्टर दिलाने के नाम पर सोने की चेन और लॉकेट के अलावा 36 लाख रुपये लिये. जबकि एक अन्य व्यक्ति से 14.75 हजार रुपये. शिकायतकर्ता के अनुसार मोनालिया बेहरा प्रमोद कुमार बेहरा की बेटी और प्रतीमा बेहरा पत्नी है.

जमीन नहीं मिलने पर शिकायतकर्ता ने जब प्रमोद बेहरा के बारे पता किया, तब उन्हें पता चला कि वह कोई आइएएस नहीं है और उनके पास जमीन आवंटित करने का अधिकार नहीं है. इसके बाद आगे पता करने पर शिकायतकर्ता को पता चला कि उन्होंने इसी तरह से ठगी कर कटक में एक होटल और अपने परिवार के नाम पर संपत्ति अर्जित की है. ठगी का एहसास होने पर शिकायतकर्ता केस दर्ज कराने के लिए विचार करने लगे. इसी बीच 27 जनवरी को प्रमोद बेहरा ने शिकायतकर्ता के खिलाफ मारपीट और छिनतई के आरोप में धुर्वा थाना में केस दर्ज करा दिया था.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर...

ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...