Home Active जमशेदपुर में सियासी हलचल तेज, तुरी समाज के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार प्रसाद के भाजपा में शामिल होने की चर्चा
ActivejamshedpurJharkhand

जमशेदपुर में सियासी हलचल तेज, तुरी समाज के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार प्रसाद के भाजपा में शामिल होने की चर्चा

Share
Share

जमशेदपुर । छात्र राजनीति से लेकर सामाजिक क्षेत्र तक सक्रिय रहे युवा चेहरे के भाजपा से जुड़ने की खबर ने शहर के राजनीतिक गलियारों में बढ़ाई हलचल।

जमशेदपुर। शहर की राजनीति में इन दिनों एक नई चर्चा सामने आ रही है। छात्र राजनीति से अपनी पहचान बनाने वाले और सामाजिक क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाले तुरी समाज जमशेदपुर के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार प्रसाद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की खबर से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

मनीष कुमार प्रसाद लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। तुरी समाज के विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की है। समाज के संगठनात्मक कार्यों से लेकर जनहित के मुद्दों तक उनकी सक्रियता देखी गई है।

छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले मनीष कुमार प्रसाद अब सामाजिक गतिविधियों के साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी नई भूमिका की ओर कदम बढ़ाते नजर आ रहे हैं।

उनके भाजपा से जुड़ने की खबर को जमशेदपुर की स्थानीय राजनीति में एक नई चर्चा के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, उनके औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने और कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि मनीष कुमार प्रसाद की राजनीतिक पारी किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू :लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान रेहला में हिंसक झड़प,

पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

धुर्वा में झाड़ी से मिला 31 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना का उद्भेदन एवं अपराधियों की...

ActiveBokaroJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

छठ पर्व को लेकर धुर्वा डैम पर NDRF अलर्ट, जवानों ने किया फ्लैग मार्च

Ranchi: लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा...