JharkhandRanchi

झारखंड में 24 घंटे की भारी बारिश में अलग-अलग हादसों में 11 लोगों की मौत

Share
Share
Khabar365news

रांची । झारखंड में शनिवार से जारी आफत की बारिश के बीच अलग-अलग हादसों में 11 लोगों की जान चली गई है। वज्रपात, करंट, पानी की तेज धार में बहने, मकान गिरने, पुल-पुलिया बहने की दो दर्जन से भी ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं। पूरे राज्य में नदियां, डैम, जलप्रपात उफान पर हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 4 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। सोमवार अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे रांची के हुंडरू फॉल में तेज धार के बीच नहाने उतरा एक युवक बह गया। युवक का नाम शुभम कुमार है, जो बिहार के राजगीर का रहने वाला था। वह अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। इसी दौरान वह लोगों के मना करने के बावजूद जलप्रपात में उतरा और देखते-देखते बह गया। उसे बचाने की कोशिशें विफल रहीं।

रांची शहर के हातमा इलाके में रविवार की शाम एक नाले की तेज धार में बह गए एक व्यवसायी देव प्रसाद का शव सोमवार को लगभग तीन किलोमीटर दूर मिसिरगोंदा के पास बरामद किया गया। देवप्रसाद बारिश के बीच हातमा सरईटांड़ पुलिया पार कर रहे थे, तब संतुलन बिगड़ने से नाले में गिरकर तेज धार में बह गए थे। चाईबासा में कोयना नदी में डूबने से जोजोगुटू गांव निवासी बुधराम देवगम की मौत हो गई। बताया गया कि छोटानागरा शिव मंदिर के समीप कोयना नदी को पार करने की कोशिश के दौरान वह तेज धार में बह गया।

पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत मायापुर गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से कुलदीप साव नामक शख्स की मौत हो गई। कुलदीप साव अपने घर से निकलकर खेत की ओर गए थे। इसी दौरान वह बारिश की वजह से जमीन पर गिरे बिजली तार की चपेट में आ गए। रविवार को जामताड़ा में वज्रपात से एक परिवार की महिला समेत चार लोगों की जान चली गई थी। बोकारो जिले में बारिश की वजह से दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। पलामू के नौडीहा बाजार के मायापुर की रहने वाली दो बच्चियों की मौत कल गांव के पास एक तालाब में डूब जाने से हो गई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...