BiharCrime

16 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Share
Share
Khabar365news

अररिया के हड़िया पंचायत में 16 वर्षीय एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सिकटी के मुरारिपुर पंचायत निवासी लुबन लाल शर्मा के बेटे शिवम कुमार के है। बताया जा रहा है कि शिवम हड़िया पंचायत वार्ड नंबर 10 में एपीएस स्कूल के पीछे अकेले रहकर पढ़ाई करता था। घटना की जानकारी सबसे पहले पड़ोसियों ने मृतक के पिता को दी। इसके बाद परिजनों ने अररिया आरएस थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के मामा चंदन कुमार ने बताया कि शिवम 9वीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई के लिए अकेले रहता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के संदर्भ में अररिया आरएस थानाध्यक्ष अजित चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक परिजनों के ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। थानाध्यक्ष ने कहा की आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

CrimeJharkhandpatratupatratu

प्रेम प्रसंग में युवती ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत राजा बागी निवासी...

CrimeJharkhandPakur

पाकुड़ में अवैध हथियार पर पुलिस का शिकंजा: देशी कट्टा के साथ दो धराए, एक किन्नर समुदाय से जुड़ा

Khabar365newsसिद्धो-कान्हु पार्क के पास झगड़े की सूचना पर पहुंची टीम, भागते आरोपियों...