छत्तीसगढ़

एक्स गर्लफ्रेंड की शादी में होम थिएटर में बम लगाकर दिया तोहफा, धमाके में दूल्हा समेत 2 की मौत

Share
Share
Khabar365news

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में एक शख्स ने अपनी पूर्व प्रेमिका की शादी में तोहफे के रूप में होम थियेटर में विस्फोटक रखकर दे दिया। जिसके बाद होम थियेटर में हुए ब्लास्ट में युवक की पूर्व गर्लफ्रेंड के पति समेत दो लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि यह घटना कबीरधाम जिले की है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि सोमवार को हुए इस ब्लास्ट में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

30 मार्च को शादी में आरोपी ने यह म्यूजिक सिस्टम तोहफे में दिया था। जिस कमरे में यह होम थियेटर ब्लास्ट हुआ है उस कमरे में धमाके की वजह से कमरे की दीवार और छत में भी दरार पड़ गई। कबीरधाम के ASP मनीषा ठाकुर ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक युवक को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा, ‘हमने सरू मरकाम नाम के एक युवक को पकड़ा है। वो मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले का रहने वाला है। उसने म्यूजिक सिस्टम में यह विस्फोटक रखने और उसे तोहफे में देने की बात कबूल की है। हम इस बात का भी पता लगा रहे हैं कि उसे विस्फोटक कहां से मिले।’

बताते चलें कि यह घटना रेंगाखार पुलिस थाना इलाके के चमारी गांव की है। जब नवविवाहित हेमेंद्र मेरावी (22) ने म्यूजिक सिस्टम का स्विच ऑन किया तो म्यूजिक सिस्टम में धमाका हो गया। हेमेंद्र की शादी अंजना गांव की रहने वाली एक लड़की से हुई थी।सोमवार को हेमेंद्र और घर के कुछ अन्य सदस्य शादी में मिले तोहफों को खोल कर देख रहे थे। इस दौरान कमरे में घर के कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे। इसी दौरान जब हेमेंद्र ने म्यूजिक सिस्टम ऑन किया तो यह बड़ा धमाका हो गया। इस धमाके में हेमेंद्र के अलावा उनके 30 साल के बड़े भाई राजकुमार की भी मौत हो गई। राजकुमार की मौत इलाज के दौरान हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandछत्तीसगढ़झारखंडब्रेकिंग

झारखंड शराब घोटाले पर ED का शिकंजा, कई अफसर रडार पर

Khabar365news छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड में भी शराब घोटाला केस में शिकंजा...

BreakingJharkhandछत्तीसगढ़झारखंडब्रेकिंग

राज्यपाल डेका ने छठ पर्व की दी शुभकामनाएं

Khabar365newsरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों...

BreakingJharkhandछत्तीसगढ़झारखंडब्रेकिंग

बायसन की मौत पर कार्रवाई: वन विभाग ने वनरक्षक को किया निलंबित

Khabar365newsबलौदाबाजार। बलौदाबाजार वनमण्डल क़े अर्जुनी परिक्षेत्र अंतर्गत वन्यप्राणी गौर (बायसन) की करेंट...

BreakingJharkhandछत्तीसगढ़झारखंडब्रेकिंग

अवैध सागौन लकड़ी ढोते पकड़ा गया ट्रैक्टर, चालक गिरफ्तार

Khabar365newsवनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार गणवीर धम्मशील के निर्देशानुसार शनिवार को वन परिक्षेत्र देवपुर अंतर्गत...