Hazaribagh

Share
Share
Khabar365news

रामनवमी व ईद को लेकर शांति समिति सदस्यों की हुई बैठक, माहौल खराब करने वाले लोगों पे होगी कार्रवाई

रिपोर्ट /आरिफ खन

कटकमसांडी: रामनवमी व ईद त्योहार में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर कटकमसांडी थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार ने की. बैठक में अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता बीडीओ भूषण कुल्लू, इंस्पेक्टर विनोद यादव,समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. मौके पर वीडीओ ने कहा कि डीजे और भड़काऊ गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. किसी भी धार्मिक जुलूस में भड़काऊ गानों और तेज आवाज में डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जायेगी. अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रहेगी, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी. बिना पुष्टि के कोई भी सूचना या पोस्ट साझा करने पर कार्रवाई होगी. इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी ने कहा कि माहौल बिगड़ने की कोशिश करने वालों को चिह्नित कर उन पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी. लोगों को आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गयी. कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधियां और विवाद की सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को दें. मौके पर कटकमसांडी के तमाम समाजसेवी व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

सरस्वती पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक, महेश बने पूजा समिति अध्यक्ष

Khabar365news बरकट्ठा संतोष पांडे : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कोनहारा कला स्थित...

HazaribaghJharkhand

मेहता विकास मंच ने किया पत्रकार वार्ता का आयोजन, संस्था का नाम धूमिल करने वाले को लेकर संगठन हुआ सख्त

Khabar365newsहजारीबाग: जिले में मेहता विकास मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार...

HazaribaghJharkhand

हजारीबाग प्रेस क्लब में लगातार तीसरी बार होगी मां सरस्वती की पूजा

Khabar365newsपूजा को लेकर संचालन समिति का गठन हजारीबाग । हजारीबाग प्रेस क्लब...

HazaribaghJharkhand

मेहता विकास मंच में घमासान, संगठन के नाम पर गुमराह करने का आरोप

Khabar365newsप्रेस वार्ता कर अध्यक्ष कुमार केशव ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी...