HazaribaghUncategorized

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: हजारीबाग में आज दिनांक 29/03/2025 को मासिक पेंशन सम्मान समारोह का आयोजन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तत्वाधान में श्री आकाश कुमार जिला शिक्षा अधीक्षक हजारीबाग की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक / शिक्षिकाएं श्री अनिल कुमार पांडे मध्य विद्यालय खैराकरमा टाटीझरिया, श्री सरयू प्रसाद चौधरी राजकीय मध्य विद्यालय जरबा चूरचू, श्रीमती मंजू रानी उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरगड्डा कटकमसांडी, श्री महेश्वर प्रसाद सिंह प्राथमिक विद्यालय मटवारी सदर,श्रीमती रेणु बाला प्राथमिक विद्यालय केसुरा सदर को जिला शिक्षा अधीक्षक महोदय द्वारा फूल माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक महोदय ने कहा कि विभाग शिक्षकों के सम्मान की बात हमेशा करता है और प्रयासरत है कि आपकी सारी कठिनाइयों का समाधान समय से किया जा सके. मैं हमेशा आपके साथ खड़ा हूं और किसी भी तरह के परेशानी होने पर आप मुझसे स्वयं संपर्क कर सकते हैं. सेवानिवृत्त शिक्षक श्री अनिल पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि जिला शिक्षा अधीक्षक महोदय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से काफी गौरांवित महसूस कर रहे हैं और महोदय का तहे दिल से बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हैं. मौके पर श्रीमती मंजू रानी ने भी धन्यवाद व्यक्त किया. मंच संचालन डायट संकाय सदस्य श्री रंजीत कुमार वर्मा द्वारा किया गया. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री महेंद्र कुमार गुप्ता, अरविंद पाठक, अरविंद कुमार, अनिल कुमार, कल्याणी चौधरी,संजय कुमार, यमुना पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में बमबारी के बाद राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी,

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में हुई बमबारी की घटना के बाद मामले ने नया...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

100 करोड़ के जमीन घोटाले की जांच के आदेश, बड़े नामों पर चर्चा तेज

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में कथित 100 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले के मामले...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

फर्जी ID से 29 करोड़ का घोटाला, CID ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिसकर्मियों के वेतन मद से कथित 29 करोड़ रुपये...