BreakingJharkhand

मंत्री के काफिले में चल रही 3 गाड़ियां आपस में टकराइ, दुर्घटना में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) समेत 5 लोग घायल

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. मंत्री के काफिले में चल रही 3 गाड़ियां आपस में टकरा गयीं. दुर्घटना में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) समेत 5 लोग घायल हो गये हैं. दुर्घटना गुमला के बसिया प्रखंड में हुई. झारखंड सरकार की कृषि सहकारिता एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बसिया दौरे पर जा रहीं थीं. जोलो जाने के दौरान मंत्री के काफिले में चल रही 3 गाड़ियां आपस में टकरा गयीं. इस दुर्घटना में बसिया की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुप्रिया भगत समेत कुल 5 लोग घायल हो गये. बीडीओ और अन्य कर्मियों को हल्की चोटें आयीं हैं. बसिया की बीडीओ की टाटा सुमो कार में चल रहीं थीं. उनकी कार के आगे एक स्विफ्ट डिजायर कार चल रही थी. स्विफ्ट डिजायर कार क्षतिग्रस्त हो गयी है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

झामूमो ने अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी

Khabar365newsबिहार में मौसम लगातार अपनी करवटें बदल रहा है। मौसम विभाग की...

BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ ब्लास्ट पीड़ितों के परिजनों को 21 लाख मुआवजा तय

Khabar365newsरामगढ़ के हेसला स्थित एक इस्पात फैक्ट्री में सोमवार तड़के हुए भीषण...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई

Khabar365newsगिरिडीह में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।...